धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक एंव बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 22-23 मार्च को धनबाद में होगी। प्रतियोगिता में धनबाद की टीम भी भाग लेगी। गुरुवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बिरसा मुंडा स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 60 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह चयन प्रक्रिया धनबाद के कोच श्यामल, सहायक रिंकू कुमारी एंव संजीव सिंह की निगरानी में हुई। यह जानकारी सचिव राहुल आनंद ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.