धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ऑनलाइन जिलास्तरीय इंस्पायर अवार्ड में धनबाद के 10 छात्र-छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संबंधित छात्र-छात्राएं 19 दिसंबर को रांची के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बालिका बरियातु में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें सर्वाधिक तीन छात्र-छात्राएं डिनोबिली धनबाद व एक छात्र डिनोबिली तोपचांची के चयनित हुए हैं। शेष छह छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों के हैं। ऑटोमैटिक साइकिल सह स्कूटर व अन्य मॉडल चर्चा में चयनित छात्र-छत्राओं ने एक से बढ़कर एक इनोवेशन आइिडया है। इनमें नेल पॉलिश, ऑटोमैटिक साइकिल सह स्कूटर,स्मार्ट बेबी मॉनिटरिंग बैंड से लेकर अन्य मॉडल चर्चा में रहा। डीईओ अभिषेक झा ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सभी छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में ही प्रतियोगिता में ...