रुडकी, जनवरी 8 -- लक्सर, संवाददाता। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति के साथ निरंजनपुर में गुरुवार को शिविर लगाकर लोगों की शिकायत सुनी। शिविर में कुल 122 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 80 प्रार्थना पत्र मौके पर निस्तारित कर दिए गए। बाकी को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। डॉ. सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सुदूर देहात के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी दिक्कतों का समाधान कर रही है। कहा कि सरकार जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपना काम कर रही है। शोभाराम प्रजापति ने कहा कि देहात क्षेत्र में आयोजित शिविर का लोगों को फायदा मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...