नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राज्यसभा चुनावों में लाभ में रहेगा राजग, विपक्ष को लगेगा कुछ झटका ---------------- -इस साल होने हैं विभिन्न राज्यों की 72 सीटों के लिए चुनाव -पहले चरण में मार्च में हो रहे हैं दस राज्यों की 37 सीटों के चुनाव -भाजपा को दो और सहयोगी दलों को भी दो सीटों का होगा लाभ -दांव पर कई दिग्गज, उच्च सदन से दूर हो सकते हैं कई नामचीन ----------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता राज्यसभा के इस साल होने वाले विभिन्न राज्यों की 72 सीटों के चुनाव के पहले चरण में अगले माह 37 सीटों के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। दस राज्यों की इन 37 सीटों के लिए मौजूदा विधानसभा के विधायक ही वोट डालेंगे। ऐसे में इन विधानसभाओं के अंकगणित में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले राजग को लाभ की स्थिति बनी हुई है, जबकि विपक्षी खेमे को कुछ झटका लगेगा। 37 सीटों में भाजपा और उ...