बरेली, मार्च 23 -- लखनऊ के ऐशबाग सेक्शन में ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। ब्लॉक के चलते राज्यरानी एक्सप्रेस और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर निरस्त रहीं। वहीं, स्पेशल ट्रेनों के 11 से 13 घंटे तक लेट होने से यात्री परेशान रहे। कुछ स्पेशल ट्रेनें 13 घंटे की देरी से बरेली पहुंची। लेटलतीफी से परेशान 124 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए। रेल अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ रेल मंडल में ऐशबाग सेक्शन में तीन अप्रैल तक ब्लॉक है, जिसके चलते राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त है। शनिवार को बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर वाया चंदौसी भी निरस्त रहने से यात्री परेशान हुए। वहीं, स्पेशल ट्रेनें जोधपुर स्पेशल(04830) साढ़े पांच घंटे, दिल्ली स्पेशल (04025) छह घंटे, मालदा एक्सप्रेस (13429) ढाई घंटे, दून-हावड़ा (12327) सवा घंटे, कुंभ एक्सप्रेस (12370) छह घंटे, अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.