संभल, फरवरी 7 -- बीएमजी इंटर कालेज में प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री गुलाब देवी के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री ने मां सरस्वती के सामने में पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद छात्राओं से विद्यालय में सीधा प्रसारण देखा । कार्यक्रम उपरान्त राज्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं को धैर्य के साथ, तनावमुक्त होकर तैयारी करनी है। परीक्षा में एआई व मोबाइल सदुपयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। मोबाइल के दुरुपयोग से बचना होगा। परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए शिक्षकों को कड़ाई से नियमों के पालन करने का आदेश दिया तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाने के लिए सचेत किया। सभी छात्राओं को राज्यमंत्री ने बो...