बागपत, सितम्बर 15 -- प्रजापति समाज द्वारा 35 वां वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह पिलाना भट्टे के समीप आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा मन लगाकर पढ़े। शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है, जिससे सब कुछ हासिल किया जा सकता हे। महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति शुकतीर्थ द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रजापति समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है। रविवार को 35 वां वार्षिक पुरुस्कार समारोह पिलाना भट्टे के पास एक डेयरी पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने आसपास के जनपद के प्रजापति समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कह...