पीलीभीत, जनवरी 3 -- अमरिया। अमरिया में कंबल वितरण के दौरान गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने नंगे पैर आई एक बुजुर्ग महिला से बातचीत की। इसके बाद खुद जूते मोजे मंगा कर बुजुर्ग को पहनाएं और आशीर्वाद लिया। कड़ाके की सर्दी के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गय था। राज्यमंत्री गंगवार ने कंबल वितरण किया। तभी एक वृद्ध महिला पर नजर पड़ी तो वह नंगे पांव थीं। राज्यमंत्री ने बाजार से जूते मंगवाकर वृद्धा को खुद पहनाये और आर्शीवाद लिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह समेत अन्य मौजू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.