पीलीभीत, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस पर गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने दिव्यांगजनों की रैली में प्रतिभाग किया। रैली आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से शुरू होकर गॉधी स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में 30 से अधिक दिव्यांगजन मोटराईज्ड ट्राइसाईकिल व ट्राइसाईकिल के साथ मौजूद थे। रैली में दिव्यांगजनों ने बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ प्रतिभाग किया। रैली में अपर जिलाधिकारी वि./रा. ऋतु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के एमआई/समन्वयक सुखबीर सिंह भदौरिया, जगन्नाथ चक्रवर्ती, तनु मिश्रा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.