रामपुर, मार्च 22 -- राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शुक्रवार को उत्तराखंड बार्डर स्थित चंदेन गांव पहुंच कर सड़क चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास किया। बाद में मंदिर परिसर में बनाए गए एक विशेष पंडाल में सभा को संबोधित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि चंदेन गांव में ऐतिहासिक शिव मंदिर मौजूद है। इस मंदिर पर बड़े पैमाने पर क्षेत्र के शिवभक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं। मगर सड़क की चौड़ाई बहुत कम थी तथा जर्जर हालातों की वजह से भक्तों को काफी परेशानी उठानी पढ़ती थी। उन्होंने इस समस्या पर संज्ञान लिया और शासन को प्रस्ताव बनाकर सौंपा। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ 84 लाख रूपये की धनराशि को जारी कर दिया है। बताया कि इस धनराशि से मार्ग का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा राज्यमंत्री ने नवाबगंज मार्ग से गांव पसियापु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.