पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। गणतंत्र दिवस पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा दिए गए भाषण को सोशल मीडिया पर तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। इस मामले में गन्ना राज्यमंत्री के कार्यालय के प्रभारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही है। गन्ना राज्यमंत्री के जनसहयोग कार्यालय के प्रभारी सुनील मिश्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर भाषण दिया था। उक्त भाषण को रवि लोधी राजपूत नाम के युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से राज्यमंत्री के भाषण को तोड़मरोड़ कर पोस्ट किया। जिस कारण राज्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है। इस बात की जानकारी राज्यमंत्री के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.