पटना, मार्च 10 -- ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अप्रैल में ग्रामीण सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके पहले इसी माह गृह सचिव के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें ग्रामीण सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया जाएगा। श्री चौधरी सोमवार को बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान डॉ. संजीव कुमार सिंह के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के अधीनस्थ सभी सड़कों पर सुगम यातायात के लिए सरकार इसे अतिक्रमण मुक्त रखने का विचार रखती है। यह एक सतत प्रक्रिया है। ग्रामीण सड़कों पर अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आते ही संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.