रांची, जून 17 -- रांची। भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हैं। अन्नपूर्णा देवी की मुलाकात एक शिष्टाचार थी। वहीं, संजय सेठ और राज्यपाल के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...