लोहरदगा, जुलाई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा और लोहरदगा जिला सेवा भारती का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राजभवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें अशोक स्तंभ की स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छा, राम दरबार की प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ में गुरुकुल में निर्मित कई पौष्टिक चीजें, आयुर्वेदिक दवा भी भेंट की। शिष्टाचार मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा जिले में सांस्कृतिक समस्याओं के साथ-साथ इस क्षेत्र के कई गतिविधियों की जानकारी दी। और राज्यपाल को लोहरदगा आने का भी निमंत्रण दिये। राज्यपाल ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना। प्रतिनिधिमंडल में गुरुकुल आश्रम के आचार्य शरदचंद्र आर्य, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, अजय पंकज, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ शामिल थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.