रांची, अक्टूबर 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा रांची के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में भेंट की। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को चर्च मिशनरी द्वारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों को ठीक करने के नाम पर अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों से अवगत कराते हुए संबंधित ज्ञापन समर्पित किया। राज्यपाल से इस तरह की गैरकानूनी एवं अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाली प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने और उचित कार्रवाई हेतु पहल करने का आग्रह किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चांद, थाना तुपुदाना, पंचायत हरदाग, प्रखंड नामकुम, जिला रांची में पिछले एक वर्ष से बिना किसी स्थानीय या जिला प्रशासन की अनुमति के झारखंड महाअभिषेक चर्च द्वारा टेंट लगाकर यह दावा किया जा रहा है कि प्रभु यीशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.