कटिहार, मार्च 10 -- मनिहारी नि स राज्यपाल सचिवालय, राजभवन, बिहार के अवर सचिव शैलेन्द्र कुमार ने डॉ. सदानंद पॉल को विधान परिषद में सदस्यता को लेकर बिहार विधान परिषद के सचिव को पत्र भेजा है। जिस पत्र की प्रतिलिपि 5 मार्च 2025 को प्राप्त हुआ है। उन्होंने अभाज्य संख्याएं पहचानने को लेकर 50 के फॉर्मूला का ईजाद भी किया। जो की मैसेंजर ऑफ आर्ट में प्रकाशित हुआ है। वर्ष 2022 के सितंबर महीने में राज्यपाल सचिवालय के विधि पदाधिकारी आनंद अभिषेक ने बिहार विधान परिषद को पत्र लिख डॉ. सदानंद पॉल को सदस्य मनोनीत को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। कारवाई मे शिथिलता तथा सदस्य मनोनीत नही किए जाने की शिकायत सदानंद पॉल ने सीएम से किया। जिस पर सीएम सचिवालय ने कैबिनेट तथा संसदीय कार्य विभाग पत्र भेजा था। इसके बाद पुन: अक्टूबर 2024 को सदानंद ने राज्यपाल से इसकी शिकायत...