रांची, दिसम्बर 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष गंगवार 20 दिसंबर को सोनाहातू में झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की नौ फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। गूंज परिवार द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह दिन के एक बजे आयोजित किया गया है। गूंज परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और संरक्षक सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर लोकार्पण के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। राज्यपाल ने समारोह के लिए अपने सहमति दे दी है। प्रतिनिधिमंडल में सुदेश महतो के अलावा पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंग बहादुर महतो और किरीटी भूषण महतो शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...