अमरोहा, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर की शिक्षिका प्रीति चौधरी को राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया। संगठन के प्रदेशीय मंत्री और जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. जीपी सिंह ने कहा कि प्रीति चौधरी ने बहुत कम समय में क्रियात्मक और रचनात्मक कार्य किए हैं। शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान के लिए हुआ है। उन्होंने मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उपचारात्मक शिक्षण, मिशन शक्ति जैसे महत्वपूर्ण अभियान में कार्य किया। टीएलएम गणित में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गजल और कविताओं की दो पुस्तकें भी उनकी प्रकाशित हो चुकी हैं। वह कुशल मंच संचालक भी हैं। इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह, प्रदेश कार्यकार...