काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान कार से मंडी विश्राम गृह पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंडी विश्राम गृह पहुंचने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल 3:15 बजे काशीपुर से कार द्वारा राजभवन नैनीताल के लिए रवाना हो गए। यहां एसपी निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, सीएस चौहान, सीओ दीपक सिंह, आरडी मठपाल, तहसीलदार सुभांगनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.