देहरादून, जुलाई 14 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2025 पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। पहली कॉफी टेबल बुक ''फ्लावर ऑफ इकोनॉमिक ब्लूमः वसंतोत्सव- 2025'' दून विश्वविद्यालय द्वारा एवं दूसरी कॉफी टेबल बुक ''स्प्रिंग फेस्टिवल-2025 उद्यान विभाग ने तैयार की है। दोनों पुस्तकों में वर्ष 2025 में राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ-साथ फोटोग्राफ्स को सजाया गया है। राज्यपाल ने इन पुस्तकों में योगदान देने वाले कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुस्तक में छात्रों द्वारा किए गए शोध, मौलिक लेखन और रचनात्मक प्रस्तुति ने इसे केवल एक दस्तावेज न बनाकर संवेदनाओं, स्मृतियों और सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति बना दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.