देहरादून, अक्टूबर 6 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व संध्या में जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श चरित्र को विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं सत्य, करुणा और समानता पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। महर्षि वाल्मीकि की जीवन-दृष्टि हमें यह सिखाती है कि समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों के उत्थान के बिना राष्ट्र की समृद्धि संभव नहीं है। उनकी शिक्षाएं अवसर की समानता और समावेशी समाज की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.