देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 'ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि 'ईद-उल-फितर प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों और समुदायों की ओर से मनाए जाने वाले त्योहार हमें आपस में एकजुट होकर, एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.