देहरादून, सितम्बर 1 -- डोगरा रेजिमेंट के शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक पड़ाव पर 22 सदस्यीय दल भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी ईस्ट (7434 मी.) को फतह करने के लिए रवाना हुई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने डोगरा रेजिमेंट के पर्वतारोहियों को अभियान की शुभकामनाएं दी हैं। यह दल 45 दिवसीय कठिन अभियान पर रवाना हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि यह केवल एक पर्वतारोहण यात्रा नहीं, बल्कि उस जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जिसमें डोगरा रेजिमेंट ने वीरता, अनुशासन और समर्पण की अमिट मिसालें गढ़ी हैं। इन शूरवीरों का संकल्प और हिम्मत नई पीढ़ी के लिए आशा का दीपक है, जो उन्हें निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...