हल्द्वानी, जून 5 -- नैनीताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौरी महाराज की तपोभूमि में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का भाव जागृत होता है। यह पावन धाम न केवल साधना का केंद्र है बल्कि जन-जन के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.