कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के वैज्ञानिकों की जमकर प्रशंसा की। राजभवन में लगी प्रदर्शनी में विवि की ओर से जापानी तकनीक से विकसित चेरी टमाटर और मिट्टी में बढ़ाए जा रहे जीवांश पदार्थ तकनीक की राज्यपाल समेत सभी अधिकारियों ने प्रशंसा की। इसे बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने बैठक भी की। राजभवन में छह से आठ फरवरी के बीच लगी प्रदर्शनी में सीएसए विवि के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन के निर्देशन में साकभाजी अनुभाग, उद्यान महाविद्यालय की ओर से विकसित सब्जी प्रजातियों एवं तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। विवि के निदेशक शोध डॉ. महक सिंह एवं निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने विवि में हाइड्रोपोनिक विधि से उगाए जा रहे चेरी टमाटर का प्रदर्शन किया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.