जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देश विदेश से 200 से अधिक शिक्षाविद एवं शोधार्थियों ने पंजीकरण कराया है। गुरुवार को इसमें भाग लेने के लिए पंजीकृत शोधार्थी एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम पहुंच गए। संगोष्ठी में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मानव स्वास्थ्य में पर्यावरणीय म्यूटाजेनेसिस और एपिजेनोमिक्स पर आधारित इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की संरक्षक कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता रहीं। जबकि अध्यक्ष जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह रहे। इसमें मनुष्य के डी...