देहरादून, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर सपरिवार कन्या पूजन किया। उन्होंने पूरे विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की परंपराओं और जीवन मूल्यों को दर्शाता है। राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि कन्याओं का पूजन हमें नारी शक्ति के सम्मान और आदर की याद दिलाता है, जो हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.