लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एलयू के प्राणिशास्त्र विभाग की छात्र संस्था वाइटल्स जूलोजिकल सोसाइटी की ओर से तैयार जूलोगिक्स नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रो. मोहम्मद सिराजुद्दीन और डॉ. कल्पना सिंह की अगुवाई में छात्रों के सहयोग से दिसंबर 2025 में प्रकाशित हुई है। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कुलपति के संदेश, वैज्ञानिक शोध लेख, लोकप्रिय विज्ञान लेख, लघु संप्रेषण, विभागीय गतिविधियों का विवरण और विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियां जैसे कविताएं, चित्र और पेंटिंग को भी स्थान दिया गया है। इसके अलावा प्राणीशास्त्र के विविध क्षेत्र वन्यजीव संरक्षण, मत्स्य विज्ञान, आणविक जीवविज्ञान से लेकर अनुप्रयुक्त बायो-म्यूजिकोलॉजी जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की पहल न के...