रांची, नवम्बर 19 -- रांची। सामाजिक समरसता विषय पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद झारखंड का दो दिनी प्रांतीय अधिवेशन 27 व 28 दिसंबर को रांची में होगा। इसके लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर रांची महानगर की अध्यक्ष डॉ राजश्री जयंती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आमंत्रण दिया। मौके पर प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, डॉ ममता मनीष सिन्हा, कृष्णा शर्मा एवं बजरंगी प्रसाद शामिल थे। डॉ जयंती ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ऑवर एनवायरनमेंट फ्रॉम ऋगवेद टू गांधी भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...