बोकारो, सितम्बर 12 -- बोकारो प्रतिनिधि। बीएसएल के विस्तारीकरण योजना सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में एक प्रतनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्थगित बीएसएल विस्तारीकरण परियोजना के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए इसे राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार को लेकर काफी अहम बताते हुए इसको धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार की ओर से गम्भीर पहल करने की मांग शामिल है। ज्ञापन में कुमार अमित ने राज्यपाल से कहा है कि राज्य में औद्योगिकरण के उपरांत बड़ी संख्या में विस्थापित हुए लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की सुदृढ़ विस्थापन पुनर्वास नीति और आयोग बनाते हुए बोकारो सहित राज्य के सभी जिलों के कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर झारखण्ड में उपयुक्त औद्योगिक वातावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.