जौनपुर, फरवरी 15 -- नौपेड़वा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में भारतीय कृषि विश्वविद्यालय के 48वें दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के अंतिम दिन शुक्रवार को केवीके बक्शा को उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर वैज्ञानिकों ने आभार जताया है। समारोह में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में बक्शा जौनपुर प्रथम केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया को सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद डॉ. सुरेश ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. हरिओम वर्मा स...