लखनऊ, फरवरी 9 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि विधान मंडल के संयुक्त अधिवेशन राज्यपाल के संबोधन की संसदीय परंपरा से शुरू हुआ, पर उनका यह भाषण परंपरा से हटकर प्रदेश के विकास व सर्वसमाज के उत्थान सहित व्यापक जनहित में वास्तविक व थोड़ा उत्साही होता तो बेहतर होता। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि वास्तव में पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के करोड़ों लोग सरकार की गलत नीतियों व कार्यकलापों से दुखी व त्रस्त हैं। उन्हें गरीबी व बेरोजगारी व अन्य कारणों से पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इन सबसे ज्यादा उन्हें अपने जान, माल व मजहब की चिंता सता रही है। राज्यपाल को इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहिए था, जिससे प्रदेश की जनता व विपक्ष को भी थोड़ा आश्व...