पटना, अप्रैल 23 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। विजय दिवस पर वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनकी अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वीर कुंवर सिंह का अदम्य साहस, नेतृत्व और देशभक्ति की गाथा हम सबको हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। वहीं, सीएम ने सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आजादी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संज...