रांची, नवम्बर 15 -- रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया और धरती आबा को नमन किया। समारोह के दौरान राज्य के नेताओं ने बिरसा मुंडा को झारखंड की आत्मा, अस्मिता और आदिवासी स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया, जिसने पूरे राज्य के जनमानस को प्रेरित किया। आज भी उनके विचार और आंदोलन नई पीढ़ी को न्याय, समानता और समृद्धि के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.