देहरादून, अक्टूबर 31 -- उत्तराखंड के लोक पर्व इगास-बग्वाल यानी बूढ़ी दीवाली की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। हमारी लोक संस्कृति ही देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोकसंस्कृति और लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का काम करते हैं और इसमें इगास का पर्व का अहम स्थान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्ध लोकपरम्पराओं और स्थानीय त्योहारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिली है। देश की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.