विशेष संवाददाता, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मेजबानी में शुक्रवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के सदस्यों का एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष विधानसभा सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान सभा माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश के सभी मंत्री सहित प्रदेश के विधानमण्डल के सदस्य सम्मिलित हुए। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद भी किया। यह आयोजन प्रदेश के राजभवन में इस प्रकार का पहला आयोजन था, जिसमें मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों को एक मंच पर एकत्रित होने का अवसर प्राप्त हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.