बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा 10 फरवरी को प्रस्तावित है। डीएम-डीडीओ ने तैयारियों की परख की और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। राज्यपाल जनपद में बने गरिमा गृह का उद्घाटन करेंगी। यह केंद्र ट्रांसजेंडर्स के उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में स्थापित यह गरिमा गृह देश का 24वां केंद्र होगा। नोएडा और पांडिचेरी के अलावा बस्ती में बने गरिमा गृह में ट्रांसजेंडर्स को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं निःशुल्क दी जाएगी। सुरक्षित आश्रय और पौष्टिक आहार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता और विधिक सहायता मिलेगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हु...