गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता तारामंडल क्षेत्र में राज्यकर विभाग कार्यालय में पिछले दिनों लगी भीषण आग की घटना में खाक हुए सर्वर को ठीक करा लिया गया है। सर्वर के ठीक होने से विभागीय कामकाज पटरी पर आ गया है। इससे अधिकारियों और करदाताओं दोनों को राहत मिली है। शार्ट सर्किट से लगी आग घटना के बाद राज्य कर विभाग का पूरा डिजिटल सिस्टम जलकर राख हो गया था। सर्वर रूम के पूरी तरह से जल जाने से विभाग को अस्थायी रूप से वीपीएन सिस्टम के सहारे काम करना पड़ रहा था। इससे कार्य निष्पादन में समय लग रहा था। अब सर्वर दुरुस्त होने के साथ ही विभाग ने पुराने रिकॉर्ड को रिकवर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उपलब्ध डिजिटल बैकअप और अन्य माध्यमों से जरूरी दस्तावेजों को दोबारा संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ...