नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राजौरी गार्डन की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला। सुबह गुरुद्वारा जे-ब्लॉक से शुरू हुआ नगर कीर्तन पूरे राजौरी गार्डन क्षेत्र से गुजरते हुए शाम को गुरुद्वारा राजौरी गार्डन में संपन्न हुआ। पांच प्यारे साहिबान की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कीर्तन, बैंड और गतका प्रदर्शन से संगत को मंत्रमुग्ध किया। प्रबंधन ने इस बार संगत से दसवंद को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और भलाई में लगाने की अपील की, जिसे संगत ने उत्साह से स्वीकार किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.