गिरडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के राजेश पाठक का नाम राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के शीर्ष सौ कवियों में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता बीते सितम्बर माह हिंदी पखवाड़ा के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें देश भर से हजारों कवियों ने भाग लिया था। बताते चलें कि पाठक अपने सरकारी क्रिया-कलापों के साथ-साथ लेखन कार्य से भी जुड़े हैं। इनकी कविताएं व आलेख आज भी देश-विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में अक्सर छपते रहते हैं। वर्ष 2014 में इनकी लिखी पुस्तक 'पुकार' नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने को लेकर लिखी गई थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं एवं उसके लिए इन्हें जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था। पाठक को इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन उनकी कविता 'गांव' के लिए किया ...