चतरा, फरवरी 19 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ राजेश साह ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों और मुहल्लों के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजेश साह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अध्यक्ष बनने पर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या 14, चुनाव चिन्ह चिमनी छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। राजेश साह सरल, मिलनसार और लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय रहे हैं, जो जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.