बोकारो, जुलाई 12 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व सांसद पूर्व मंत्री मज़दूरों के मसीहा चंद्रशेखर दूबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस ने अपना एक क़द्दावर नेता खो दिया। वो हमारे अभिभावक की तरह थे। वो जीवन पर्यन्त मज़दूरों की लड़ाई लड़ते रहे। धनबाद के सफल सांसद के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। बतौर मंत्री उन्होंने बेबाक़ होकर जनता के लिए काम किया। वह सदैव लोगों के बीच रहे, जब भी किसी ने कुछ भी कहा, वो उस काम को तत्परता से करते थे। सार्वजनिक जीवन में काम करने वालों के लिए उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। हम सभी को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। पलामू,बोकारो, धनबाद, हजारीबाग रामगढ़, चतरा, जमशेदपुर के लोग उन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे। पूरे हिंदुस्तान के मज़दूर आंदोलन के एक युग का अंत हो गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.