सीवान, जनवरी 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में पहुंचने में सिर्फ 48 घंटा शेष है, ऐसे में प्रशासनिक महकमे की तैयारी का स्वरुप कमोबेश पूरा आकार ले चुका है। राजेन्द्र स्टेडियम में जन संवाद के विशाल पंडाल व मंच के साथ ही प्रशासनिक बैठक के लिए हैंगर का कार्य तेजी से चल रहा है। राजेन्द्र स्टेडियम में सोमवार से आम आदमी का प्रवेश बंद कर दिया गया। साथ ही मैदान व निर्माणाधीन मंच के ईद-गिर्द पुलिस की तैनाती कर दी गई है। टाउन इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टाउन थाने की पुलिस पंडाल समेत मंच का जायजा लेने राजेन्द्र स्टेडियम पहुंची। राजेन्द्र स्टेडियम के चारों तरफ बने सिमेंटेड सीढ़ी के उपरी हिस्से पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की कट-आउट के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। पचमंदिरा पोखरा परिसर में चारों तरफ से पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.