जमशेदपुर, मार्च 18 -- राजेन्द्र विद्यालय के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 मार्च को एलकेजी के साथ समस्त विद्यालय के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलकेजी के बच्चों का स्वागत, उनके माता -पिता के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर अनोखे अंदाज में किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार परसजाया गया। विद्यालय में एनईपी से संबंधित चार कार्नर बनाए गएजिसका सभी ने भ्रमण किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की आराधना से हुआ। विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के मनोरंजन के लिए अनेक स्टॉल लगाएगए थे। बच्चों के मनोरंजन के लिए संगीत की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थी प्राइमरी इंचार्ज डी वाणी से मिले ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.