रांची, नवम्बर 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के आड़ाल नवाडीह निवासी एवं आजसू पार्टी महिला पंचायत प्रभारी रमिला देवी के दिवंगत पति राजेन्द्र महतो के श्राद्ध कर्म में सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया। सुदेश महतो ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। मौके पर शिला साहु, अरुणा पांडे, पशुपति महतो, नन्द किशोर महतो, संजय उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.