चित्रकूट, फरवरी 7 -- राजापुर, संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच शनिवार को संपन्न हुआ। करीब 99 फीसदी अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इल्डर कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला व निर्वाचन अधिकारी संजीव पांडेय ने मतदान के बाद मतगणना कराई। विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस बल भी तैनात रहा। शनिवार को सुबह मतदान प्रक्रिया शुरु हुई। कुल 66 अधिवक्ताओं में 65 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष में राजेन्द्र त्रिपाठी ने 39 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी द्वारिका पांडेय को 15 मत व राजेन्द्र सिंह को 11 मत मिले। सचिव में रामाभिलाष पांडेय ने 38 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी अनुज शुक्ला 27 मत को हराया। कोषाध्यक्ष में सुशील सिंह पवार ने 40 मत पाकर प्रतिद्वंदी पुष्पांजलि शुक्ला ...