पटना, मार्च 21 -- राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर गुरुवार की देर रात भाई के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही एक युवती के साथ मनचले ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर यात्रियों ने मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रेल पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी ने केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बांका जिले के रहने वाली एक युवती राजेन्द्र नगर टर्मिनल के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर गुरुवार की रात 11.30 बजे ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठी थी। साथ में उसका भाई भी था। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती और उसके भाई ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद वह नहीं माना और युवती को जबरन पकड़ने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो वह भागने लगा। तभी यात्रियों ने आरोपित गोलू कुमार चन्द्रवंशी को पकड़ लिया और उसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.