पटना, दिसम्बर 3 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने आजादी के बाद अपने पहले निर्णय में सोमनाथ मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद निर्माण का प्रस्ताव दिया था। आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह बुधवार को बिहार राज्य धर्मिक न्यास पर्षद की ओर से देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद एवं सोमनाथ मंदिर पुर्नस्थपना विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में रहकर उनका व्यवहार देश के लिए प्रेरणाश्रोत था। अध्यक्षता कर रहे बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि हमें अपने महापुरूषों और पूर्वजों को यादकर उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर धार...