बगहा, दिसम्बर 3 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद क 142 वीं जयंती के अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मलकौली पटखौली, बैरिया में एक भव्य सांस्कृतिक सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बैरिया कर्मजीत राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बैरिया श्याम कुमार, प्रधानाध्यापक द्वय डॉ दिवाकर राय तथा डॉ जीतेन्द्र कुमार ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा उसके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके विराट व्यक्तित्व का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र बाबू के जन्मस्थान को देखने तथा वहाँ रहने का मुझे अवसर मिला है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम कुमार ने डॉ राजेन्द्र प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.