प्रयागराज, फरवरी 2 -- साहित्यकार राजेंद्र कुमार की याद में आठ फरवरी को स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। स्मृति आयोजन की तैयारियों को लेकर बंद रोड स्थित साहित्यकार के आवास पर कल समिति की आवश्यक बैठक हुई। इसमें यह तय हुआ कि आठ फरवरी को मेयोहाल चौराहा स्थित अंजुमन रूह-ए-अदब में राजेंद्र कुमार की याद में एक स्मृति समारोह का आयोजन होगा। समारोह स्थल पर उनकी वीथिका भी होगी, जिसमें साहित्यकार के व्यक्तित्व व कृतित्व के विविध आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रो. प्रणय कृष्ण ने की। बैठक में प्रो. कुमार वीरेंद्र, प्रो. बसंत त्रिपाठी, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. अंकित पाठक, डॉ. अंशुमान कुशवाहा, डॉ. प्रेयस अंकित, डॉ. मेहरबान, प्रदीप पार्थिव, प्रतिमा सिंह और केतन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...